Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • यमुनोत्री हाईवे पर ओरछा बैंड में 24 घंटे आवाजाही शुरू
  • उत्तरकाशी

यमुनोत्री हाईवे पर ओरछा बैंड में 24 घंटे आवाजाही शुरू

RNS INDIA NEWS 05/07/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। ओरछा बैण्ड के पास बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 24 घंटे यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। यहां क्षतिग्रस्त हिस्से में मरम्मत कार्य के चलते हाईवे पर 4 से 10 जुलाई तक 12 घंटे आवाजाही बंद रखने का निर्णय लिया गया था, लेकिन हाईवे को हल्का चौड़ा कर मरम्मत कार्य के बीच गेट सिस्टम से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से सुचारू की गई है। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट संतोष कुंवर ने बुधवार को जानकारी देते हुये बताया कि धरासू-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान ओरछा बैण्ड के पास भू-धंसाव से बाधित हो गया था। कार्यदायी संस्था द्वारा वहां पर रोड मरम्मत व पुनर्निर्माण को देखते हुए वाहनों की आवाजाही 10 जुलाई तक समय सीमा निर्धारित की गयी थी, किन्तु अब उक्त स्थान पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था द्वारा रोड को थोड़ा चौडीकरण कर यातायात के लिए सुचारु कर दिया है। अब वहां पर गेट सिस्टम से वाहनों को सुविधानुसार एक-एक साइड से छोड़ा जा रहा है, जबकि रोड मरम्मत व पुनर्निर्माण का कार्य जारी है। सुरक्षा के दृष्टिगत हाईवे के दोनों ओर पुलिस बल तैनात की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
Next: परचून की दुकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.