Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • यमुनोत्री, गंगोत्री को अतिरिक्त ईवीएम व वीवीपैट्स आवंटित
  • उत्तरकाशी

यमुनोत्री, गंगोत्री को अतिरिक्त ईवीएम व वीवीपैट्स आवंटित

RNS INDIA NEWS 12/04/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी। लोक सभा चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए आरक्षित ईवीएम मशीनों की व्यवस्था हेतु अनुपूरक रेंडमाइजेशन के जरिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र यमुनोत्री और गंगोत्री को अतिरिक्त ईवीएम मशीनों और वीवीपैट्स का आवंटन किया गया। जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अनुपूरक रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया को संपन्न किया गया है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ के स्तर पर आरक्षित व्यवस्था हेतु आवंटित की जा रही इन मशीनों को पर्याप्त सुरक्षा प्रबंधों व तय प्रोटोकॉल के अनुसार ईवीएम वेयर हाउस से एआरओ स्ट्रांग रूम तक ले जाया जाय। इस पूरी प्रक्रिया के साथ ही कमीशनिंग को देखने के लिए भी राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाय। कहा कि इस अनुपूरक रेंडमाइजेशन के माध्यम से एआरओ यमुनोत्री के लिए 18 बैलेट यूनिट, 33 कंट्रोल यूनिट और 20 वीवीपैट के आवंटन के अतिरिक्त एआरओ गंगोत्री के लिए 27 बैलेट यूनिट, 50 कंट्रोल यूनिट और 28 वीवीपैट का आवंटन किया गया है। इस मौके पर सीडीओ जयकिशन, एडीएम रजा अब्बास, एआरओ यमुनोत्री नवाजिश खलीक, एआरओ गंगोत्री बृजेश कुमार तिवारी, नोडल अधिकारी ईवीएम रजनीश सैनी, एनआईसी के सूचना विज्ञान अधिकारी सर्वेशमणि मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा के साथ ही भाजपा के प्रतिनिधि मनोज चौहान एवं कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि दिनेश गौड़ भी उपस्थित रहे।एआरओ यमुनोत्री एवं गंगोत्री ने बताया कि आवंटित मशीनों के प्राप्त होते ही आज कमीशनिंग की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एफएसटी और एसएसटी रखे प्रचार के खर्चों पर नजर
Next: आम जन को मिलेगा कांग्रेस की गारंटी का लाभ: गुनसोला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.