Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • यमुनोत्री धाम में दूसरे दिन भी बर्फबारी, यात्रा तैयारियों पर फिरा पानी
  • उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम में दूसरे दिन भी बर्फबारी, यात्रा तैयारियों पर फिरा पानी

RNS INDIA NEWS 09/04/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। यमुनोत्री धाम में लगातार बर्फबारी से यात्रा की तैयारियों पर असर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी दोपहर बाद यमुनोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। इसके चलते धाम सहित पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य फिर से बाधित हो गए हैं। यमुनोत्री के तीर्थपुरोहितों ने इस पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने आगे मौसम साफ होने पर विभागों से तेजी के साथ कार्याें को पूरा करने की मांग की है। बीते बुधवार को यमुनोत्री धाम सहित आसपास चोटियों और पैदल मार्ग पर जमकर बर्फ गिरी। वहीं बृहस्पतिवार को भी सुबह से मौसम हालांकि साफ रहा लेकिन दोपहर बाद फिर से बर्फबारी होने से निर्माण कार्यों में खलल पड़ा है। धाम में बर्फबारी के कारण वहां पर सिंचाई विभाग की ओर से चल रहे चेजिंग रूम, रसोई घर, अस्थायी पुलिया निर्माण आदि कार्य बाधित हैं। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भी बर्फबारी के कारण सुधारीकरण केे काम नहीं हो पाए। यात्रा से पहले मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण यात्रा तैयारियों पर व्यापक असर पड़ा है। तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, गौरव उनियाल और प्रदीप उनियाल ने बताया कि ज्यादा बर्फबारी के चलते कार्यस्थलों पर काम नहीं हो पा रहा है। मौसम की बेरुखी के कारण लगातार कार्य प्रभावित होने से यात्रा शुरू होने पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद होने की चिंता बनी है। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद मौसम फिर से खराब होने से बर्फबारी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ने तय समय पर काम शुरू किए होते तो अब तक तैयारियां काफी हद तक चाक चौबंद हो जाती।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 69 काउंटर पर होगा तीर्थयात्रियों का पंजीकरण
Next: नशे में बाइक चला रहा युवक गिरफ्तार, वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.