Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यह मध्यप्रदेश है, हैदराबाद नहीं, ओवैसी पर भडक़े सीएम मोहन यादव
  • राष्ट्रीय

यह मध्यप्रदेश है, हैदराबाद नहीं, ओवैसी पर भडक़े सीएम मोहन यादव

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने ओवैसी पर धर्म के आधार पर राजनीति कर दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवैसी ऐसा करके न महज खुद को, बल्कि अपने लोगों को भी लज्जित करते हैं। ओवैसी की इस हरकत से दुखी होकर अब उनके लोग ही उनसे दूरी बना रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ओवैसी हमेशा ही अपने सियासी फायदे के लिए दो वर्गों की बात करते आए हैं। वो हमेशा अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के बारे में सोचते हैं। उनकी इसी फितरत से आजिज होकर अब उनके लोग ही उनसे दूरी बना रहे हैं। सीएम यादव ने कहा, मैं आपको एक बात कह देना चाहता हूं कि संविधान की दृष्टि में सभी नागरिक एक समान हैं। हमारा संविधान किसी के भी साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव की इजाजत नहीं देगा। हर किसी के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करने का प्रावधान हमारे संविधान में दिया गया है, लेकिन कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए हर चीज को मजहब का रूप देते हैं, जिनमें ओवैसी का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। सरकार संविधान के आधार पर चलती है। सीएम ने कहा, अपराधी कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और कानून के अनरूप सभी को चलना होगा, इसमें हम किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं ओवैसी को एक बात कहना चाहूंगा कि वो मध्य प्रदेश को हैदराबाद न समझें। यह मध्यप्रदेश है, हैदराबाद नहीं। यहां पर गुंडों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी। हम संविधान और कानून के आधार पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम मोहन यादव ने चुनाव में मध्य प्रदेश की बीजेपी इकाई के शानदार प्रदर्शन को लेकर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता ने अथक परिश्रम किया। यह उसी का नतीजा है कि पार्टी ने इतना शानदार प्रदर्शन किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजधानी में हत्या, गोलीबारी: कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Next: ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिरकर पांच घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.