Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • या तो मुख्यमंत्री बन सकता हूँ या फिर घर बैठ सकता हूँ : हरीश रावत
  • नैनीताल

या तो मुख्यमंत्री बन सकता हूँ या फिर घर बैठ सकता हूँ : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 15/02/2022
harish rawat

नैनीताल। मतदान के अगले ही दिन आत्मविश्वास से भरे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि ‘या तो मुख्यमंत्री बन सकता हूं या फिर घर बैठ सकता हूं’। उनके इस बयान ने एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। उत्तराखंड कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर लंबे समय से लड़ाई चल रही है। चुनाव से पूर्व हरदा कई बार स्वयं को सीएम चेहरा घोषित कर चुके हैं। कई बार आलाकमान भी इससे असहज हो चुका है। अब मतदान के बाद एक बार फिर से हरदा ने वही राग छेड़ दिया है।

मंगलवार को लालकुआं से प्रत्याशी व पूर्व सीएम हरीश रावत ने पत्रकारों से कहा कि जनता का जनादेश मिलेगा तो वह सेवा को तत्पर हैं। उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री बनने पर आपकी क्या राय है। तो हरदा अपने खास अंदाज में बोले, हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री बन सकता है या फिर घर पर बैठ सकता है। इसके अलावा मेरे पास तीसरा कोई विकल्प नहीं रह गया है। मैं अपनी सोच का उत्तराखंड बनाऊंगा। जिसमें सभी सहयोगियों की सोच को समायोजित करूंगा। मैं पद के लिए अपनी सोच से समझौता नहीं कर सकता। न ही उसे छोड़ कर कुछ और काम कर सकता हूं। हरदा ने इस बयान से शीर्ष नेतृत्व के समक्ष भी अपनी इच्छा जाहिर कर दी है।

इससे पहले भी ऐसी बयानबाजी कर चुके हरदा
विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले 22 दिसंबर को हरीश रावत ने बड़ा धमाका किया था। इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लेते हुए संकेतों में धमकी दे डाली कि इसी तरह का रुख रहा तो वह राजनीति से संन्यास भी ले सकते हैं। उधर, रावत के मीडिया सलाहकार व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को भाजपा का एजेंट कहकर आग में और घी डाल दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 285 नए केस, 7 मौत
Next: मुख्यमंत्री धामी ने बताया कैसे लागू किया जाएगा उत्तराखंड में “यूनिफॉर्म सिविल कोड”!?

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.