Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे हरिद्वार के कपिल गुर्जर
  • हरिद्वार

वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे हरिद्वार के कपिल गुर्जर

RNS INDIA NEWS 11/09/2021
rns featured image new

हरिद्वार। अगले महीने उज्बेकिस्तान में होने वाली वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियन में हरिद्वार के कपिल गुर्जर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कपिल गुर्जर ने बताया कि वे एथलेटिक फिजिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन की और से चण्डीगढ़ में आयोजित टायल में उनका चयन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। कपिल गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब तीस खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिनमे उत्तराखण्ड के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। कपिल गुर्जर ने कहा कि एथलीट को राज्य सरकार की और कोई प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। अन्य राज्यों में खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए सात से आठ लाख रूपए की मदद सरकार की और से दी जा रही है। लेकिन उत्तराखण्ड में खिलाडिय़ों को किसी प्रकार की कोई मदद नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि बॉडी बिल्डिंग जैसे खेल की तैयारी करने के लिए करीब 15 लाख रूपए एक वर्ष में खर्च होते हैं। यदि सरकार मदद करे तो खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री व खेल मंत्री से मुलाकात कर खिलाडिय़ों की पीड़ा से अवगत कराएंगे। भाजपा नेता अनिल पुरी ने कहा कि उत्तराखण्ड एवं देश का गौरव बढ़ाने का काम कपिल गुर्जर ने किया है। वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप के लिए कपिल गुर्जर का चयन होना धर्मनगरी के लोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता कर खिलाडिय़ों की समस्याओं से अवगत कराने का काम करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ में माता मूर्ति उत्सव 17 सितंबर को
Next: युवक के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.