Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ में माता मूर्ति उत्सव 17 सितंबर को
  • चमोली

बदरीनाथ में माता मूर्ति उत्सव 17 सितंबर को

RNS INDIA NEWS 11/09/2021
rns featured image new

चमोली। बदरीनाथ में हर वर्ष भाद्रपद वामन द्वादशी तिथि पर आयोजित होने वाला प्रसिद्ध माता मूर्ति मेला इस वर्ष 17 सितंबर शुक्रवार को आयोजित होगा। 16 सितंबर को माणा गांव से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्रपाल घंटाकर्ण महाराज भगवान बदरीविशाल को माता मूर्ति की ओर से उनके माणा स्थित मंदिर में आने का न्योता देंगे। 17 सितंबर को 10 बजे बदरीविशाल की पवित्र गद्दी और उद्धव की डोली रावल जी के साथ माता मूर्ति के लिए प्रस्थान करेगी। जबकि बामणी गांव स्थित मां नंदा मंदिर में नंदाष्टमी पर्व 14 सितंबर को आयोजित होगी। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कोरोना बचाव मानकों का पालन करते हुए इस बार माता मूर्ति मेला सादगीपूर्ण ढग़ से संपन्न होगा। प्रत्येक वर्ष भाद्रपद को वामन द्वादशी के अवसर पर भगवान बदरीविशाल जी की गद्दी तथा भगवान बदरीनाथ स्वरूप उनके सखा उद्धव डोली में बैठकर माता मूर्ति देवी को मिलने घंटाकर्ण महाराज के निमंत्रण पर माणा स्थित मंदिर में जाते हैं तथा माता से मिलते हैं। भगवान बदरीविशाल की ओर से उद्धव माता की कुशलक्षेम पूछते हैं। इस दौरान मंदिर प्रांगण में बदरीनाथ के रावल द्वारा उद्धव जी एवं माता मूर्ति की पूजा- अभिषेक किया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवाल अंतिम गांव वाण पहुंची लोकजात यात्रा
Next: वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे हरिद्वार के कपिल गुर्जर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.