Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वर्क फ्रॉम होम के नाम पर पांच लाख की साइबर ठगी
  • देहरादून

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर पांच लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 28/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को वर्क फ्रॉम होम और यूट्यूब वीडियो लाइक करने के झांसे में 5.07 लाख का चूना लगा दिया। ठगों ने पीड़ित को झांसा देने के लिए शुरुआत में कुछ मुनाफा भी दिया। बाद में बड़ी रकम निवेश कराकर खाता ब्लॉक कर दिया। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने शिकायत पर शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टर्नर रोड निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 10 दिसंबर को उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया। मैसेज में एक कंपनी के लिए घर बैठे काम करने का ऑफर दिया गया। जालसाजों ने उन्हें यूट्यूब वीडियो लाइक और कमेंट करने का टास्क दिया। शुरुआत के टास्क में पीड़ित को 100 रुपये का कमीशन भी दिया गया। जिससे उनका विश्वास बढ़ गया। ठगों ने अर्जुन को अंकिता वर्मा और किरुबाकरण राजेंद्रन नाम के व्यक्तियों से टेलीग्राम पर मिलवाया। इन्होंने जैमिनी क्रिप्टो नाम के एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निवेश करने को कहा। यहां निवेश के झांसे में पीड़ित से 12 और 13 दिसंबर कुल 10 किस्तों में कर दिया। ऑनलाइन काफी मुनाफा दिखाया गया। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो और रकम की मांग की गई। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि साइबर ठगी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त
Next: अंकिता भंडारी की हत्या एक जघन्य अपराध, सभी आरोपितों को सख्त सजा मिले  :  हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.