Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विंटर लाइन कार्निवाल 24 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा
  • देहरादून

विंटर लाइन कार्निवाल 24 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा

RNS INDIA NEWS 16/10/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  इस बार कार्निवाल उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की जन्म जयंती को समर्पित किया जायेगा। इसका शुभारंभ 24 दिसंबर को होगा व 30 दिसंबर को समापन किया जायेगा। यह निर्णय विंटर लाइन कार्निवाल आयोजित करने के लिए एसडीएम राहुल आनंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया। गुरुवार को एसडीएम सभागार में विंटर लाइन कार्निवाल की बैठक में कार्निवाल को कराये जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया, जिसमें अनेक सुझाव आये व निर्णय लिया गया कि विंटर लाइन कार्निवाल 24 दिसंबर से शुरू होगा व 30 दिसंबर तक चलेगा। इसमें उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों को प्रमुखता दी जायेगी। शुभारंभ के दिन कार्निवाल शोभायात्रा के बाद टाउन हाल में इंद्रमणि बडोनी के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री दिखाई जायेगी व उसके बाद उनके उपर एक नाटक या उनके नाटक माधो सिंह भंडारी का मंचन किया जायेगा। विंटर लाइन कार्निवाल के प्रचार प्रसार के लिए नवंबर अंत में कार्टन रेजर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा व रैली निकाली जायेगी। एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि कार्निवाल की तैयारी के लिए प्रारंभिक बैठक की गयी जिसमें निर्णय लिया गया कि मसूरी में पर्यटन को बढ़ावा मिले, इस बार कार्निवाल इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती का समर्पित किया गया है। कर्टन रेजर किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों, स्कूलों आदि को भी शामिल किया जायेगा। लोकल कल्चर को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य बनने के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल कराये जाने पर सहमति बनी है। आगामी बैठक डीएम की अध्यक्षता में होगी। बैठक में होटल एसोसिएशन व्यापार संघ, संस्कृति प्रकोष्ठ ने जो सुझाव रखे उनपर अमल होगा। उन्होंने कहा कि मसूरी के सभी सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों का पूरा सहयोग लिया जायेगा। आज आपदा की स्थिति है ऐसे में कार्निवाल का सही प्रचार प्रसार होगा तो पर्यटन बढ़ेगा व उत्तराखंड की झलक देखने को मिलेगी। लोकल कलाकारों को प्राथमिकता मिलेगी वहीं बाहर से आने वाले कलाकारों का भी सहयोग लिया जायेगा। बैठक में उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, पालिका अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, पर्यटन अधिकारी हीरा लाल आर्य, कोतवाल देवेंद्र चौहान, प्रदीप भंडारी राजेंद्र रावत, अनिल गोदियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल संस्थान कर्मचारियों ने ट्रांसफर करने का किया विरोध
Next: जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी में केस

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.