Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जल संस्थान कर्मचारियों ने ट्रांसफर करने का किया विरोध
  • देहरादून

जल संस्थान कर्मचारियों ने ट्रांसफर करने का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 16/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  जल संस्थान कर्मचारी संघ ने स्थानांतरण नीति लागू नहीं होने के बावजूद कर्मचारियों के नियमविरुद्ध ट्रांसफर करने का विरोध किया है। संघ ने जल संस्थान के उच्च अफसरों पर मनमानी करने का आरोप लगाकर चेतावनी दी। जल संस्थान कर्मचारी संघ ने गुरुवार को नेहरू कालोनी स्थित जल भवन कार्यालय पर आम सभा कर कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण नहीं होने पर रोष जताया। अध्यक्ष गिरीश जोशी और महामंत्री नंदलाल जोशी ने कहा कि स्थानांतरण सत्र समाप्त होने के बावजूद उत्तराखंड जल संस्थान के अधीनस्थ कार्मिकों के स्थानांतरण किए गए हैं जिसका संघ ने पूर्व में विरोध किया था। कहा कि संस्थान के उच्च अधिकारी द्वारा कर्मचारियों के स्थानांतरण भविष्य में भी किए जाने की बात कही गई थी।
कहा कि अधिकारी द्वारा कर्मचारियों के नियम विरुद्ध स्थानांतरण पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। कहा कि प्रदेश में आपदा के कारण जानमाल का नुकसान हुआ है। कर्मचारियों के बच्चों के एडमिशन हो चुके हैं और अधिकांश कर्मचारियों के बच्चों के बोर्ड की परीक्षाएं भी निकट है। इसके चलते स्थानांतरण न्यायोचित नहीं है। कहा कि 28 अक्तूबर तक स्थानांतरण आदेश निरस्त नहीं किए गए तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।कहा कि स्थानांतरण किए गए कर्मचारियों को उनकी पूर्व तैनाती व मूल तैनाती स्थल पर तैनात किया जाए। इस अवसर पर अमित जोशी, महादेव सिंह नेगी, चेतन कपिल, धीरज बिष्ट, राजेंद्र सिंह भास्करानंद, सुभाष बिष्ट, महावीर प्रसाद, मनोज आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोर्ट में तारीख पर आया था, स्मैक के साथ गिरफ्तार
Next: विंटर लाइन कार्निवाल 24 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.