Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • व्हाट्सएप प्राइवेसी मामले पर अब सरकार की पैनी नजर, डेटा से लेकर कंपनी की हर हरकत पर हो रही निगरानी
  • राष्ट्रीय

व्हाट्सएप प्राइवेसी मामले पर अब सरकार की पैनी नजर, डेटा से लेकर कंपनी की हर हरकत पर हो रही निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/01/2021
whatsapp

नई दिल्ली ,14 जनवरी। व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर लगातार बातें हो रही हैं और लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि सरकार व्हाट्सएप के इस नए नियमों की जांच करने जा रही है। सरकार इस मामले पर नजर रखे हुए है। इसके साथ व्हाट्सएप के नए अपडेट में प्राइवेसी के उल्लंघन की भी जांच कर रही है जिसमें यूजर्स से उनके कुछ बिजनेस और ट्राजेक्शन डिटेल्स मांगे गए हैं। व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी कंपनी को यूजर्स का डेटा, लोकेशन, फोन नंबर, कॉन्टैक्ट लिस्ट और यूसेज पैटर्न को फेसबुक और इसके अन्य ऐप इंस्टाग्राम और मैसेंजर से शेयर करने का अधिकार देता है। इस नई प्राइवेसी पॉलिसी के आने के बाद से यूजर्स, एडवोकेट्स और कुछ सरकारी एजेंसियां इसपर लगातार सवाल उठा रही हैं।
सूत्रों ने बताया कि सरकार कई तरीकों से इस मामले को लेकर चिंता में है जिसमें डेटा सुरक्षा कानून का अभाव भी शामिल है। एक डेटा कानून के लिए एक बिल संसद में है, लेकिन कानून आने में अभी समय लगेगा।
व्हाट्सएप के इस प्राइवेसी मुद्दे पर आईटी मंत्रालय में उच्चतम स्तर पर चर्चा की जा रही है, और मामले पर कोई कार्रवाई या कदम उसके बाद ही उठाया जाएगा। इसके अलावा सरकार व्हाट्सएप द्वारा किए गए इस बदलाव को लेकर सवाल-जवाब भी कर सकती है।
दरअसल व्हाट्सएप ने जनवरी के पहले हफ्ते में अपने नए प्राइवेसी पॉलिसी को इंट्रोड्यूस किया है जिसे सभी यूजर्स को 8 फरवरी तक एक्सेप्ट करना होगा। ऐसा न करने पर कंपनी यूजर्स के अकाउंट को डिलीट कर देगी। कंपनी की नई पॉलिसी के अनुसार वह यूजर का नाम, पता, फोन नंबर, लोकेशन समेत कई जानकारी को इक_ा करेगी और उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के साथ साझा करेगी जिससे यूजर्स को उनकी इंट्रेस्ट के अनुसार एडवर्टाइजमेंट दिखाया जा सके। इसका मतलब यह है कि कंपनी यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करेगी और इसी लिए इसका विरोध किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनमुटाव के चलते ससुराल आये युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद सास को भी किया घायल
Next: कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.