Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • टेक्नोलॉजी
  • भारी फजीहत के बाद व्हाट्सएप का यूटर्न, नई प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को किया स्थगित
  • टेक्नोलॉजी

भारी फजीहत के बाद व्हाट्सएप का यूटर्न, नई प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को किया स्थगित

RNS INDIA NEWS 16/01/2021
whatsapp

वाशिंगटन । मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने हाल ही में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट करने की घोषणा की, जिसके बाद यूजर्स में नाराजगी देखने को मिली। यहां तक कि लोगों ने व्हाट्सएप से दूरी भी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद व्हाट्सएप ने कई माध्यमों से अपने यूजर्स को ये बताने की कोशिश की कि व्हाट्सअप आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखता है। लेकिन अब इन सबके बाद व्हाट्सएप ने घोषणा की कि उसने अपनी प्राइवेसी अपडेट को स्थगित कर दिया है। कंपनी ने कहा कि लोगों के बीच गलत सूचना पहुंचने के कारण गोपनीयता अपडेट को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।


दी गई ये सफाई

व्हाट्सएप ने कंपनी के ब्लॉग में कहा कि हमने इतने लोगों से सुना है कि हमारे हालिया अपडेट को लेकर कितना भ्रम है। चिंता पैदा करने के लिए बहुत सी गलत जानकारियां हैं। हम हर किसी को हमारे सिद्धांतों और तथ्यों को समझने में मदद करना चाहते हैं। व्हाट्सएप एक सरल विचार पर बनाया गया था: आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ जो भी शेयर करते हैं वह आपके बीच रहता है। इसका मतलब है कि हम आपकी व्यक्तिगत बातचीत को हमेशा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखेंगे, ताकि व्हाट्सएप या फेसबुक इन निजी संदेशों को न देख सकें। यही कारण है कि हम हर किसी के मैसेजिंग या कॉलिंग के लॉग नहीं रखते हैं। हम आपकी शेयर्ड लोकेशन भी नहीं देख सकते हैं और हम आपके कॉन्टैंक्ट्स फेसबुक से साझा नहीं करते हैं।


नई पॉलिसी से दूसरे एप्स को फायदा

इससे पहले नई पॉलिसी को लेकर व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में लिखा कि 8 फरवरी को किसी को भी अपना अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं करना होगा। व्हाट्सएप पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी कैसे काम करती है, इसके बारे में गलत जानकारी को सही करने के लिए हम बहुत कुछ करने जा रहे हैं। वहीं व्हाट्सएप की इस किरकिरी का फायदा सिग्नल एप को हुआ है। व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का हल्ला होने के बाद सिग्नल एप को को धड़ल्ले से डाउनलोड किया जा रहा है।
यही वजह है कि देखते ही देखते सिग्नल एप्पल एप स्टोर पर व्हाट्सएप को पछाड़ कर भारत में शीर्ष फ्री एप बन गया। भारत के अलावा यह जर्मनी, फ्रांस, आस्ट्रिया, फिनलैंड, हांगकांग और स्विट्जरलैंड में व्हाट्सएप को पछाड़ कर टॉप पर आ गया है। वहीं जर्मनी और हंगरी में सिग्नल गूगल प्ले स्टोर में भी टॉप फ्री एप में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्राज़ील में कोरोना से लगातार तीसरे दिन एक हजार से अधिक मौतें
Next: राशिफल 17 जनवरी

Related Post

whatsapp
  • अन्य
  • टेक्नोलॉजी

कमाल का नया फीचर, अच्छा नहीं लगा किसी का व्हाट्सएप स्टेटस तो करें रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 26/12/2022 0
rns featured image new
  • टेक्नोलॉजी

नई सुविधाओं के साथ अपडेट किया गया एप्पल स्टोर ऐप

RNS INDIA NEWS 15/11/2021 0
rns featured image new
  • टेक्नोलॉजी
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

अब हवाई जहाज और समुद्र में भी मिलेंगी बीएसएनएल की सेवाएं, कनेक्टिविटी के लिए मिला लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 21/10/2021 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.