Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए मतदान जारी
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए मतदान जारी

RNS INDIA NEWS 26/04/2021
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में पांच जिलों के 34 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम साढे छह बजे तक चलेगा।
निर्वाचन आयोग ने इस चरण के लिए केन्द्रीय बलों की 653 कंपनियां तैनात की हैं। पांच जिलों में से तीन – मालदा, मुर्शिदाबाद और दक्षिणी दिनाजपुर की सीमाएं बंगलादेश से लगती हैं। इन तीनों सीमावर्ती जिलों के लिए अधिक बलों की तैनाती से स्पष्ट है कि निर्वाचन आयोग चुनाव के दौरान घुसपैठ रोकने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा पर अंकुश लगाकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के साथ मतदाता पुष्टि पर्ची मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मौजूदा कोविड संक्रमण को देखते हुए घर में पृथकवास में रखे गए संक्रमित या संदिग्ध संक्रमित लोगों को सक्षम प्राधिकरण के प्रमाण पत्र पर, दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के साथ डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा दी गई है। सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। मतदान केन्द्रों को अनिवार्य रूप से सेनेटाइज किया गया है और मतदाताओं की थर्मल जांच की जा रही है। तापमान निर्धारित सीमा से अधिक पाये जाने पर मतदाता को एक टोकन देकर मतदान के अंतिम घंटे में वोट देने के लिये आने को कहा जाएगा।
सातवें चरण के लिए 37 महिलाओं सहित 268 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शमशेरगंज और जांगीपुर सीट का चुनाव, उम्मीदवारों की मृत्यु के बाद स्थगित कर दिया गया है।
इस बीच, आठवें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार प्रचार अभियान बडे पैमाने पर वर्चुअल माध्यम से चलाया गया। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने बडी रैलियां और जनसभाएं नहीं करने का फैसला किया। पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर चुनाव प्रचार पर ध्यान दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के सातवें चरण में लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की है। ट्वीट में श्री मोदी ने मतदाताओं से कोविड से जुड़े दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्फ्यू में अनावश्यक बाजार में घूमे तो सख्ती से पेश आएगी पुलिस
Next: नगरपालिका ने चलाया सेनेटाईजेशन अभियान, सभासद अमित ने किया लोगों को जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.