Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वॉटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के मौके
  • देहरादून

वॉटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के मौके

RNS INDIA NEWS 04/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड में वॉटर स्पोर्ट्स की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए स्थानीय युवाओं को इसके लिए ट्रेंड किया जाएगा। स्थानीय युवाओं को वॉटर स्पोर्ट्स का विश्व स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को पर्यटन विभाग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर स्पोर्ट्स के साथ एमओयू करने जा रहा है। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि उत्तराखंड में तेजी के साथ नए पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा हरा है। नई पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य में साहसिक पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए उन्हें भी आगे बढ़ाने पर काम हो रहा है। इसके लिए एनआईडब्लयूएस के साथ छह नवंबर को एमओयू साइन किया जा रहा है। एमओयू होने के बाद एनआईडब्लयूएस की ओर से राज्य के स्थानीय युवाओं को वॉटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कौशल पाठ्यक्रम, नौकायन संचालन, लाइफ गार्डिंग, बचाव संचालन और अन्य सम्बन्धित व्यवसायिक पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे। रखरखाव, मरम्मत समेत प्रबंधन से जुड़ा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे राज्य के स्थानीय युवाओं को स्वरोएनआईडब्लयूएस एनआईडब्लयूएस जगार के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं दूसरी ओर नये पर्यटन स्थलों का भी विकास होगा।
तेजी से बढ़ रही हैं गतिविधियां:  सचिव पर्यटन ने बताया कि पिछले वर्ष टिहरी झील पर पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एक्रो फैस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें 26 देशों के 54 पैराग्लाईडर्स सहित लगभग 150 पैराग्लाईडर्स ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही टिहरी में राज्य के लगभग 215 स्थानीय युवाओं को पैराग्लाईडिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस वर्ष भी दिसम्बर में अंतरराष्ट्रीय एक्रो फैस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
34 साल से काम कर रहा एनआईडब्लयूएस:  एनआईडब्लयूएस की स्थापना जुलाई 1990 में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के स्तर से की गई। यह दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी तरह का पहला संस्थान है। यह संस्थान भारत में जल खेलों के लिए शीर्ष निकाय है। वॉटर स्पोर्ट्स के प्रशिक्षण, परामर्श, विकास, विनियमन, सुरक्षा मानदंड तैयार करने, बेंचमार्किंग और प्रचार के लिए नोडल एजेंसी है।
पर्यटन क्षेत्र में उत्तराखंड तेजी से पूरे विश्व में अपना अहम स्थान बनाता रहा है। वॉटर स्पोर्ट्स को लेकर भी उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल हैं। इन्हीं संभावनाओं और अवसरों को देखते हुए स्थानीय युवाओं को वॉटर स्पोर्ट्स से जुड़े क्षेत्र से जोड़ने पर फोकस किया जा रहा है। उन्हें एनआईडब्लयूएस की ओर से विश्व स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।   –  सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अल्मोड़ा हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे
Next: मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास कूपी में हुई भीषण बस दुर्घटना पर जताया दुख

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.