Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बढ़ने पर व्यापारियों का प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बढ़ने पर व्यापारियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 04/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने नगर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्य बाजार स्थित लोहे के शेर के पास एकत्र होकर व्यावसायिक सिलेंडर के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय शाह रिक्खु ने कहा कि व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा तीसरी बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। उनका कहना था कि पहले सिलेंडर की कीमत 2194 रुपये थी, जो अब बढ़कर 3187 रुपये हो गई है।

व्यापारियों ने कहा कि इस बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर छोटे चाय ढाबों और लघु कारोबार करने वालों पर पड़ रहा है। उनका आरोप था कि कई छोटे व्यापारी कारोबार बंद करने जैसी स्थिति में पहुंच गए हैं।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सरकार से व्यावसायिक सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी जारी रही तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

व्यापारियों ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लगातार व्यापारी हितों के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाता रहेगा।

प्रदर्शन में संजय शाह रिक्खु, मनोज सिंह पवार, दीपक जोशी, मन्नू गुप्ता, दीपू कांडपाल, सुधीर गुप्ता, हरिकृष्ण खत्री, नितिन गुप्ता, अरुण गुप्ता, प्रमोद शाह, भानू शाह, रमेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गुप्ता, नजर मोहम्मद यासीन, दानिश, अक्षत गुप्ता, असगर अंसारी, अनिल भट्ट, संतोष शाह, मोहम्मद दानिश और अख्तर अंसारी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्मशान घाट पर जयमाला आयोजन मामले में रिसॉर्ट प्रबंधन ने मांगी माफी
Next: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया चुनावी जीत का जश्न; की आतिशबाज़ी, बांटी मिठाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.