Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • श्मशान घाट पर जयमाला आयोजन मामले में रिसॉर्ट प्रबंधन ने मांगी माफी
  • अल्मोड़ा

श्मशान घाट पर जयमाला आयोजन मामले में रिसॉर्ट प्रबंधन ने मांगी माफी

RNS INDIA NEWS 04/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। मरचूला क्षेत्र के श्मशान घाट पर जयमाला कार्यक्रम आयोजित किए जाने के मामले में रिसॉर्ट प्रबंधन ने माफी मांगते हुए प्रशासन को लिखित स्पष्टीकरण सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के बाद यह जवाब शनिवार को तहसील में जमा कराया गया। तहसीलदार आबिद अली ने बताया कि रिसॉर्ट प्रबंधन ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि गाजियाबाद से आए पर्यटकों को पहले ही यह जानकारी दे दी गई थी कि चयनित स्थल श्मशान घाट है। इसके बावजूद पर्यटकों ने अपनी इच्छा से वहीं जयमाला और फोटोशूट कराने का निर्णय लिया।

प्रबंधन के अनुसार, आयोजन को लेकर आपत्ति भी जताई गई थी, लेकिन पर्यटकों ने इसे नजरअंदाज करते हुए कार्यक्रम संपन्न कराया। विवाद बढ़ने के बाद पर्यटकों की ओर से ई-मेल के माध्यम से अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी गई है। पत्र में कहा गया है कि यदि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो वे इसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं।

रिसॉर्ट प्रबंधक राकेश शर्मा ने भी भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया है।

प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए रिसॉर्ट प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी है कि बिना अनुमति संवेदनशील स्थानों पर किसी भी प्रकार के आयोजन न किए जाएं। साथ ही पर्यटन विभाग को भी मामले की जानकारी भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि सल्ट ब्लॉक के मरचूला क्षेत्र में रामगंगा और बदनगढ़ नदियों के संगम स्थित श्मशान घाट पर कुछ दिन पहले जयमाला कार्यक्रम आयोजित किए जाने के बाद क्षेत्र में नाराजगी फैल गई थी। स्थानीय लोगों ने इसे धर्म और संस्कृति के विपरीत बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई थी। मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए रिसॉर्ट प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर्षिल घाटी में पहली बार आयोजित हुआ नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम
Next: व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बढ़ने पर व्यापारियों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.