Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • व्यापारियों ने फूंका जीएसटी का पुतला
  • बागेश्वर

व्यापारियों ने फूंका जीएसटी का पुतला

RNS INDIA NEWS 26/02/2021
rns featured image new

बागेश्वर। जीएसटी नियमावली में व्यापक संशोधन होने से व्यापारियों में आक्रोशित हैं। उन्होंने शुक्रवार को एसबीआइ तिराहे में नई नियमावली के विरोध में पुतला फूंका। इसके अलावा व्यापारियों ने नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट में धरना भी दिया। उन्होंने कहा कि संशोधित नियमों से उनका व्यापार चौपट हो रहा है। व्यापारियों के हित में नियमों में शीघ्र बदलाव नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। भारत बंद के समर्थन में गरुड़, कपकोट, कौसानी, कांडा, भराड़ी, काफलीगैर, दुग नाकुरी आदि तहसीलों के व्यापारी बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसबीआइ तिराहे पर जीएसटी के नियमों के संशोधनों के विरोध में पुतला फूंका। इसके बाद कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए केंद्र सरकार को आवश्यक कदम उठाने होंगे। प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जखवाल ने कहा कि एमनेस्टी स्कीम तुरंत लाई जाए। 50 लाख तक की बिक्री करने वाले व्यापारी को आउटपुट टैक्स का एक प्रतिशत ही जमा करने की व्यवस्था की जाए। कर की दर शून्य, पांच व 18 प्रतिशत की जाए। रिवाइज्ड रिटर्न का प्रावधान किया जाए। सजा का प्रावधान तो जीएसटी से हटाया जाए। जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने कहा कि गलत राशि भरने पर रिफंड समायोजन का प्रावधान किया जाए। कामन सर्विसेज पर दिए जाने वाले जीएसटी का इनपुट व्यापारियों को मिले। सीमित क्षेत्र में बिकने वाले ब्रांड को शून्य जीएसटी की श्रेणी में रखा जाए। जीएसटी रिटर्न फाइल करते समय अंतरराज्यीय बिक्री की जानकारी ना मांगी जाए।अग्रिम प्राप्त रकम पर जीएसटी जमा कराने का प्रावधान खत्म किया जाना किया जाए। इस मौक पर जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, अनिल कार्की, राजेंद्र उपाध्याय, हेम जोशी, तारा दत्त तिवारी, मनीष पांडे, हरीश मनराल, नरेश उप्रेती, देवेंद्र अधिकारी, उमेश साह, नवीन लाल साह, मनोज अरोड़ा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम सूर्योदय स्वरोजगार योजना के तहत लगा सोलर प्लांट 5 माह में ही खराब
Next: मनरेगा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी रहा जारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.