Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेशभर में व्यापार प्रतिनिधि मंडल का विरोध दिवस कल
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

प्रदेशभर में व्यापार प्रतिनिधि मंडल का विरोध दिवस कल

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
rns featured image new

रुडक़ी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड गुरुवार को प्रदेश सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों के चलते प्रदेशभर में व्यापारी विरोध दिवस मनाएगा। साथ ही दो दिवसीय लॉकडाउन को समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर संगठन के माध्यम से स्थानीय प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन दिया जाएगा। बुधवार को साकेत में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने व्यापारी विरोध दिवस को लेकर बैठक की। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने बताया कि व्यापारी वर्ग पिछले चार महीने से व्यापार बंद कर सरकार के हर फैसले पर साथ दे रहा है, लेकिन अब यह संभव नहीं है। कहा कि प्रदेश सरकार को कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन व्यापारियों की समस्याओं पर सरकार ने एक बार भी उनके प्रतिनिधियों से वार्ता नहीं की है। सरकार के इस रवैये ने व्यापारियों को विरोध करने के लिए मजबूर किया है। कहा कि यह विरोध व्यापारियों की आवाज नहीं सुनने पर सरकार के लिए पहली चेतावनी है। बताया कि विरोध दिवस पर प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं प्रमुख नगरों से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजे जाएंगे। इसके माध्यम से सरकार से दो दिवसीय लॉकडाउन तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की जाएगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो व्यापारी सडक़ों पर आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी नगर अध्यक्ष और नगर महामंत्री को विरोध दिवस की सूचना दे दी गई है। जिला महामंत्री विश्वतोष सिंह ने कहा कि व्यापारी सरकार की हर उस गलत नीति का विरोध करेगा जो व्यापारी विरोधी है। बैठक में संजय गर्ग, प्रमोद गोयल, प्रमोद जौहर, अरविद मंगल, प्रवीण मेहंदीरत्ता, विभोर अग्रवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 18 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगायी
Next: उपभोक्ता फोरम ने लगाया हरियाणा स्थित स्कूल के प्राचार्य पर जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.