Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर व्यापार मंडल ने कहा- मेलों एवं महोत्सवों में बाहरी व्यापारियों को दुकान एवं सेल लगाने की ना मिले अनुमति
  • अल्मोड़ा

नगर व्यापार मंडल ने कहा- मेलों एवं महोत्सवों में बाहरी व्यापारियों को दुकान एवं सेल लगाने की ना मिले अनुमति

RNS INDIA NEWS 27/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा गोपाल सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि इस समय नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मेलों और महोत्सवों का आयोजन होता है जो नगर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर भी है। लेकिन मेले और महोत्सव के नाम पर बड़े-बड़े बाजारों को लगाने को लेकर और बाहरी व्यक्तियों की दुकानों को लेकर नगर व्यापार मंडल अपनी आपत्ति दर्ज करता है। क्योंकि इससे स्थानीय व्यापारियों का व्यापार समाप्त होता है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि विगत कुछ वर्षों से नगर का व्यापार बुरी तरह प्रभावित है। अतः महोत्सवों और मेलों के नाम पर लगने वाले बाजार, सेल और दुकानों को अनुमति प्रदान न की जाय। इसके बाद नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेलों और महोत्सवों में बाहर से आने वाले व्यापारी यहाँ अपनी दुकान, सेल इत्यादि लगाते हैं जिससे अल्मोड़ा के स्थानीय व्यापारियों का व्यापार समाप्त होता है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि किसी भी दशा में मेले एवं महोत्सवों में बाहरी व्यापारियों को यहां दुकान, सेल लगाने की अनुमति ना दी जाए। यदि ऐसा होता है तो इसका व्यापक विरोध किया जाएगा। इस अवसर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा दुग्घ संघ को भंग करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Next: धारानौला क्षेत्र में दुर्घटना को दावत देते बिजली के खुले तार, विद्युत विभाग बेपरवाह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.