Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वृद्ध जागेश्वर धाम के विकास को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

वृद्ध जागेश्वर धाम के विकास को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 19/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के वृद्ध जागेश्वर मंदिर आगमन के दौरान मंदिर समिति ने धाम के विकास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। समिति ने पार्किंग, पेयजल, धर्मशाला निर्माण और सौंदर्यीकरण समेत विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की। राज्यपाल ने वृद्ध जागेश्वर मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए मंदिर क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं से अवगत कराया। समिति की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि अल्मोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित वृद्ध जागेश्वर धाम धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। यहां देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में मंदिर से लगभग 100 मीटर पहले पार्किंग स्थल के निर्माण, पांडगा से मंदिर तक करीब 300 मीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाने, मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, स्थानीय विकास कार्यों, धर्मशाला एवं जलमिलन केंद्र के निर्माण तथा पुरानी पेयजल लाइन के पुनर्निर्माण की मांग की गई है। समिति का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, स्थानीय लोगों को लाभ होगा और क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में हरीश भट्ट, नंदाबल्लभ भट्ट, उर्बादत्त भट्ट, केवलानंद भट्ट, भगवान भट्ट, चंद्र बल्लभ भट्ट, कैलाश भट्ट समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काकड़ीघाट में राज्यपाल ने ज्ञानवृक्ष और कर्कटेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
Next: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के उपशामक चिकित्सा कार्य को ई-हॉस्पिस लंदन में मिली पहचान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 17.50.59_11zon
  • अल्मोड़ा

लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 15.57.44_11zon
  • अल्मोड़ा

तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
  • मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.