Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
  • बागेश्वर

विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
RNS INDIA NEWS 13/05/2026
rns featured image new

बागेश्वर। जिले के मंगलटा क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान 34 वर्षीय कविता देवी पत्नी कविंद्र के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार कविता देवी घर के भीतर संदिग्ध अवस्था में मिलीं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्साधिकारी डॉ. तूलिका ने बताया कि महिला को दोपहर करीब दो बजे अस्पताल लाया गया था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि मृतका के पति कविंद्र हरियाणा के हिसार स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और घटना के समय घर से बाहर थे। प्रारंभिक स्तर पर मामला घरेलू कलह से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

सूचना मिलने पर कंधार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

कविता देवी अपने पीछे 12 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटे को छोड़ गई हैं। घटना के बाद दोनों बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर गहरा दुख और सन्नाटा पसरा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिनी जू अल्मोड़ा में शुरू हुई डिजिटल भुगतान सुविधा
Next: नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 30 लाख रुपये में खरीदा गया था प्रश्नपत्र

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.