Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मिनी जू अल्मोड़ा में शुरू हुई डिजिटल भुगतान सुविधा
  • अल्मोड़ा

मिनी जू अल्मोड़ा में शुरू हुई डिजिटल भुगतान सुविधा

RNS INDIA NEWS 13/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-13 at 16.20.20_11zon

अल्मोड़ा। मिनी जू अल्मोड़ा अब पूरी तरह डिजिटल भुगतान व्यवस्था से जुड़ गया है। पर्यटक अब क्यूआर कोड स्कैन कर प्रवेश शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। वन विभाग ने बुधवार से यह सुविधा शुरू कर दी है।

भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार की डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की पहल के तहत सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा ने मिनी जू को डिजिटाइज किया है। विभाग के अनुसार जल्द ही यहां पीओएस मशीन भी स्थापित की जाएगी, जिससे पर्यटकों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।

प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि मिनी जू और रेस्क्यू सेंटर के नए मास्टर प्लान को मंजूरी के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेजा गया है। प्रस्तावित योजना में मिनी जू को आधुनिक स्वरूप देने और विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों को डिस्प्ले में रखने की व्यवस्था शामिल है।

वर्तमान में मिनी जू में पांच तेंदुए, 50 चीतल, 24 सांभर, एक सफेद बंदर और दो उल्लू पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 में करीब 35 हजार से अधिक पर्यटकों ने मिनी जू का भ्रमण किया, जबकि अप्रैल 2026 में 2980 पर्यटक यहां पहुंचे।

प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी लंबे समय से मिनी जू में ऑनलाइन भुगतान सुविधा शुरू करने के प्रयास में जुटे थे। अब 13 मई से क्यूआर कोड आधारित भुगतान व्यवस्था शुरू होने के बाद पर्यटकों को नकद भुगतान की परेशानी से राहत मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीट-यूजी पेपरलीक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका में एनटीए को हटाने की मांग
Next: विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.