Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दामाद को ठहराया हत्या का जिम्मेदार
  • बागेश्वर

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दामाद को ठहराया हत्या का जिम्मेदार

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
rns featured image new

बागेश्वर। कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत सुमगढ़ में हुई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका की मां ने बेटी को भगाकर शादी करने का आरोप लगाया। साथ ही दामाद को हत्या का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच भी शुरू कर दी है। साथ ही मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मालूम हो कि सुमगढ़ निवासी कविता का शव रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटका मिला। भनार गांव की कविता का विवाह तीन माह पूर्व सुमगढ़ निवासी कमल पंडा से हुआ। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका की मां कमला देवी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। उनका कहना है कि उसकी बेटी नाबालिग थी। उसे कमल भगा कर ले गया और उससे विवाह कर लिया। वह गरीब परिवार से हैं। इसके कारण वह प्राथमिकी दर्ज नहीं करा सकी। पुलिस को सूचना नहीं देने पर उन्हें बेटी को खोना पड़ा है। उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की है। इधर, थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि मृतका की मांग की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 302 और 362 में मामला पंजीकृत कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। लड़की के नबालिग होने की जानकारी मिली है। उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Next: छात्रों ने कराए अपनी प्रस्तुतियों से संपूर्ण भारत के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खाई में गिरी कार, चालक समेत तीन घायल

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.