Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले खर्च की चुनौती, नगर निगम के पास साढ़े सात करोड़ से अधिक धनराशि शेष
  • अल्मोड़ा

वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले खर्च की चुनौती, नगर निगम के पास साढ़े सात करोड़ से अधिक धनराशि शेष

RNS INDIA NEWS 23/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र और राज्य सरकार से 22 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई, लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब होने के बावजूद अब तक करीब 15 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए हैं। ऐसे में शेष धनराशि को निर्धारित समय में खर्च करना निगम प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। जानकारी के अनुसार, पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत नगर निगम को अलग-अलग किश्तों में 20 करोड़ 43 लाख 30 हजार रुपये मिले, जबकि केंद्र सरकार से 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 2 करोड़ 50 लाख 37 हजार रुपये स्वीकृत हुए। इसके बावजूद निगम अब तक 15 करोड़ 48 लाख 6 हजार रुपये ही खर्च कर पाया है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में करीब 38 दिन शेष हैं, जबकि साढ़े सात करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अब भी अव्यय है। यह धनराशि नगर में विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, सड़क मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य जनसुविधाओं के विस्तार के लिए दी गई थी। उम्मीद थी कि इससे शहर की बुनियादी समस्याओं में सुधार होगा, लेकिन प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के चलते योजनाएं समय पर धरातल पर नहीं उतर सकीं और खर्च की रफ्तार धीमी रही। अब समय कम बचने के कारण यह आशंका भी जताई जा रही है कि यदि कार्यों में तेजी नहीं लाई गई तो धनराशि लैप्स हो सकती है। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने निगम की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी का कहना है कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्माण कार्य चल रहे हैं और उनका भुगतान किया जाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि शेष धनराशि वित्तीय वर्ष के भीतर ही खर्च कर ली जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्वारब में दुर्घटना मामले पर एनएच ने दिखाई सख्ती, चौधरी कंस्ट्रक्शन को कारण बताओ नोटिस
Next: भड़काऊ भाषण मामले पर महामंडलेश्वर लाल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.