Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विश्व में कोरोना से 8.07 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित
  • उत्तराखंड

विश्व में कोरोना से 8.07 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित

RNS INDIA NEWS 29/12/2020
rns featured image new

वाशिंगटन। विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच इस महामारी से अब तक 17.64 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा 8.07 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 8,07,51,164 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17 लाख 64 हजार 317 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 90 लाख के पार पहुंच गई है जबकि 3,33,115 लोगों की मौत हुई है।
संक्रमणों के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख सात हजार से अधिक हो गयी है जबकि 97.82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 2.77 लाख रह गये हैं जबकि मृतकों की संख्या बढक़र 1,47,901 हो गयी है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 74.84 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि इस महामारी से 1,91,139 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 30.19 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि 54,080 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 26.16 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 62,867 मरीजों की मौत हो चुकी है।
ब्रिटेन में 22.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 70,860 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 21.47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,878 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 20.47 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 71,925 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 18.54 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 49,824 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 16.58 लाख लोग आ चुके हैं तथा 30,033 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 15.94 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,171 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 15.83 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 42,650 लोगों की मौत हो चुकी है।
मेक्सिको में कोरोना से अब तक 13.83 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,22,426 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 12.57 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 27,118 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 54,693 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 10.56 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 18,472 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक करीब 10.05 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 37,368 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 10.04 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,735 लोग काल के गाल में समा गए हैं। नीदरलैंड में कोरोना से 7.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 11,090 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या करीब 7.13 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 21,237 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 6.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 11,044 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से करीब 6.38 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 19,200 लोगों की मौत हो चुकी है। रोमानिया में कोरोना से करीब 6.15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15,230 लोगों की मौत हो चुकी है।
चिली में कोविड-19 से अब तक छह लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 16,443 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं इराक में संक्रमितों की संख्या 5.91 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,780 तक पहुंच गया है। कनाडा ने बंगलादेश को कोरोना संक्रमितों के मामले में पीछे छोड़ दिया है जहां अब तक 5.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हुए हैं, जबकि 14,929 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 5.09 लाख को पार कर गयी है और 7,452 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.69 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,109 लोगों की मौत हो चुकी है।
पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.73 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,929 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 4.32 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7,240 लोगों की जान जा चुकी है। स्विट्जऱलैंड में इस महामारी से अब तक करीब 4.28 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 7,210 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से 4.01 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,226 लोगों की जान जा चुकी है। स्वीडन में भी कोरोना से 3.96 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 8,279 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पुर्तगाल कोरोना से 3.94 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 6,619 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.62 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 6,185 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इचडोर में 13,992 , बोलीविया में 9098, मिस्र में 7405, चीन में 4771 और ग्वाटेमाला में 4768 लोगों की मौत हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा कांंग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
Next: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण हेतु लमगड़ा में बनी टोली

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.