Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17.20 करोड़ के पार
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कोरोना

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17.20 करोड़ के पार

RNS INDIA NEWS 05/06/2021
rns featured image new

वाशिंगटन। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का तांडव जारी है और अब तक इससे 17.20 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 36.98 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 20 लाख 21 हजार 452 हो गयी है, जबकि 36 लाख 98 हजार 538 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। हालांकि यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 33 लाख 26 हजार 054 हो गयी है और करीब 5.96 लाख लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी है।
दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 1,32,364 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 85 लाख 74 हजार 350 हो गया। इस दौरान दो लाख सात हजार 071 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 65 लाख 97 हजार 655 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 77,420 कम होकर 16 लाख 35 हजार 993 रह गये हैं। इस दौरान 2,713 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 40 हजार 702 हो गयी है।
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.68 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 4.69 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 57.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि करीब 1.09 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना प्रभावितों के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 52.70 लाख से ज्यादा हो गयी है और 47,882 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50.40 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 45.15 लाख से अधिक हो गयी है और 1.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.25 लाख से अधिक हो गयी है और 1.26 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38.84 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 79,873 है। जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.01 लाख से अधिक हो गई है और 89,031 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से 36.93 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,049 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलंबिया में कोरोना वायरस से 34.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 90,353 लोगों ने जान गंवाई है। इस बीच ईरान ने पोलैंड को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया है। ईरान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.45 लाख से ज्यादा हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 80,658 पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 74,075 लोग जान गंवा चुके हैं।
मैक्सिको में कोरोना से 24.26 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से करीब 2.28 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.68 लाख से अधिक है और 53,015 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 19.65 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि करीब 1.84 लोगों की जान जा चुकी है।
इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 18.37 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 51,095 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 16.84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,932 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 16.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं और 56,601 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.62 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,136 लोग जान गंवा चुके हैं।
पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 21,105 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है जहां 8.05 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 12,724 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना काल में अनाथ हुए 399 बच्चों का पता लगा
Next: सुप्रीम कोर्ट में आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.