Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने महत गांव सिंचाई लिफ्ट योजना का किया शिलान्यास
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने महत गांव सिंचाई लिफ्ट योजना का किया शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 24/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने आज विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत नाबार्ड मद से विकासखंड हवालबाग के ग्राम महतगांव में ‘‘महत गांव सिंचाई लिफ्ट योजना’’ की पुनरोद्धार योजना लागत रु0 50.59 लाख का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सिंचाई योजना से यहां की कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा जिससे यहां के किसान लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना हर घर नल- हर घर जल 2024 तक पूर्ण हो जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को सम्मान निधि से सम्मानित किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण के बारे में बताया और इन योजनाओं का लाभ लेने की लोगों से अपील की।
             

 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं जिससे लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा उपाध्यक्ष को अवगत कराया कि जंगली सुअरों द्वारा फसलों को काफी नुकसान पहुचाया जा रहा है जिस पर उन्होंने सुअर रोधी दिवार बनाने के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर सहायक अभियन्ता लुघ डाल विशेष शुक्ला ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 40 एवं 30 एचपी के मोटर पंपों द्वारा 1600 मी0 पाइप लाइन के जरिए पानी टैंक में जमा होगा फिर टैंक के माध्यम से खेतों की सिंचाई की जाएगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अनेक समस्याओं से उपाध्यक्ष को अवगत कराया जिसमें राशन कार्ड में नाम दर्ज न होने, बंदरों व सुअरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने आदि थी। जिस पर उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
           

  इस अवसर पर सरपंच मनोज मेहता, मंहत बृहस्पति गिरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चमन मेहता, प्रकाश चंद जोशी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील बिष्ट, भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद डंगवाल, प्रताप सिंह अलमिया, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया, अवर अभियंता लघु डाल इंद्र मोहन आर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री मदन बिष्ट ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस भवन में हुई मारपीट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 27 नए मामले, 14 मरीज हुए स्वस्थ

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 14.33.15_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.52.37_11zon
  • अल्मोड़ा

हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.