Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस भवन में हुई मारपीट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • देहरादून

कांग्रेस भवन में हुई मारपीट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RNS INDIA NEWS 24/12/2021
rns featured image new

हरीश रावत को अपशब्द कहने पर समर्थकों ने प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह को पीटा

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर देखने को मिली। यहां नौबत मारपीट तक जा पहुंची। शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हंगामा हो गया। आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत को लेकर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने अपशब्द कहे। इसपर हरीश रावत समर्थक कार्यकर्ताओं ने राजेंश शाही के साथ मारपीट शुरू कर दी। उधर शाह ने हरीश रावत पर अभद्र टिप्पणी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि किसी के पास इसका सबूत है, तो पेश करे।
कांग्रेस भवन में मारपीट और हंगामा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, हरीश रावत के समर्थकों ने शाह पर अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट हो गई। इसे लेकर बाद में बंद कमरे में भी काफी देर गहमागहमी चली। उधर कांग्रेस के महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने घटना निंदा की। मामले में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की बात कही। उधर, घटना के बाद कांग्रेस भवन में दोनों गुटों के समथकों की भीड़ जुट गई है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने से पार्टी के भीतर ही सियासी माहौल गर्मा गया है। इससे पहले पूर्व सीएम हरीश रावत के एक ट्वीट से भी उत्तराखंड में सियासल भूचाल आ रखा है। वहीं, अब नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह गुट के करीबी महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ मारपीट से मामला तूल पकड़ सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 दिसम्बर
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने महत गांव सिंचाई लिफ्ट योजना का किया शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.