Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विधानसभा बर्खास्त कर्मियों की याचिका सुप्रीम कोर्ट डबल बैंच से भी हुई खारिज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विधानसभा बर्खास्त कर्मियों की याचिका सुप्रीम कोर्ट डबल बैंच से भी हुई खारिज

RNS INDIA NEWS 19/05/2023
rns featured image new

देहरादून। विधानसभा से बर्खास्त बैकडोर भर्ती वाले कर्मचारियों की विशेष अनुमति याचिका सुप्रीम कोर्ट की डबल बैंच से भी खारिज हो गई है। वर्ष 2021 में भर्ती एक कर्मचारी ने बर्खास्त किए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट डबल बैंच के सामने चुनौती दी थी।
गत वर्ष उत्तराखंड में भर्ती विवाद सामने आने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने 2016 के बाद बैकडोर से नियुक्त कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था। इसमें 2021 में भर्ती 72 कर्मी भी शामिल थे। इसी में से एक कर्मी ने इस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट की डबल बैंच में विशेष याचिका के जरिए चुनौती दी थी। इसकी सुनवाई शुक्रवार को हुई।
विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी बयान में, विधानसभा सचिवालय के वकील अमित तिवारी के हवाले से बताया गया है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश हृषिकेश रॉय और न्यायाधीश मनोज मिश्रा की डबल बैंच ने मात्र डेढ़ मिनट की सुनवाई में उक्त याचिका निरस्त कर दी है। इससे उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के लिए गए फैसले पर मुहर लग गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले नैनीताल हाईकोर्ट ने भी विधानसभा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विधानसभा सचिवालय के आदेश को सही ठहराया था।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने बताया कि विधानसभा में भविष्य में रिक्त होने वाले पदों पर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति के लिए नियमावली में संशोधन किया जा रहा है। उत्तराखंड विधानसभा अब सीधी भर्ती के सभी खाली पदों को उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से भरेगी। शासन ने भी इस पर सहमति जताते हुए, इसे वापस विधानसभा को लौटा दिया है। संशोधित नियमावली में विधायी को फिर से विधानसभा का प्रशासकीय विभाग बनाने का प्रावधान किया गया है।
 2021 में भर्ती हुए एक कर्मी ने बर्खास्त करने के निर्णय को चुनौती दी थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट की डबल बैंच ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है। इससे हमारे निर्णय की वैधानिकता पर फिर मुहर लगी है। इससे पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट की सिंगल बैंच भी विधानसभा के निर्णय पर मुहर लगा चुकी है। -ऋतु खंडूडी, विधानसभा अध्यक्ष

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केहरी स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग
Next: फौजी बताकर मकान किराये पर लेने का झांसा देकर लगाया 1.79 लाख चूना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.