Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विस अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट
  • देहरादून

विस अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 30/06/2023
23 (1)

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भेंट कर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने ईको टूरिज्म जोन के सौंदर्यीकरण कराने का आग्रह किया। शुक्रवार पूर्वाह्न विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कैंट रोड स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की। उन्होंने कोटद्वार अंतर्गत प्रमुख ईको-टूरिज्म जोन, स्नेह-कोल्हूचौड़- चौखम- नौड़ी – दुगड्डा के वन विश्राम गृहों का सौंदर्यीकरण, वन मोटर मार्ग की मरम्मत, पुश्ते निर्माण कराने के लिए मुख्यमंत्री से संबंधित को निर्देश करने का आग्रह किया।
खंडूड़ी ने कहा कि कोटद्वार में वन्य जीवों को देखने के लिए पर्यटक कार्बेट टाईगर पार्क के कालागढ़ एवं पाखरो क्षेत्र में भ्रमण पर जाते हैं। लैंसडौन वन प्रभाग, कोटद्वार राजाजी टाईगर रिजर्व एवं कार्बेट टाईगर रिजर्व के मध्य कोरीडोर का कार्य करता है। यह प्रभाग वन्य प्राणियों चिड़ियों की दृष्टि से अत्यन्त समृद्ध है। शीत ऋतु में यह प्रभाग अप्रवासी पक्षियों का प्रिय स्थल है, इसलिए इन कार्यों को ईको-टूरिज्म जोन में शामिल किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कोटद्वार के अंतर्गत 61 स्थानों पर 11 व 33 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन कृषि एवं आवासीय क्षेत्रों से गुजर रही है, जिन्हें शिफ्ट करने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए धन आवंटन कराने और 600 सोलर लाईट की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेयजल पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इन लाइनों को बदलने के साथ ही खो नहर का जीर्णोद्वार और सिगड्डी नहर एवं शाखाओं के मरम्मत के कार्य भी किए जाएं। सीएम धामी ने सभी विषयों पर गंभीरता से कार्य करने का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री अग्रवाल ने किया जी-20 में सम्मिलित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित
Next: देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.