Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री अग्रवाल ने किया जी-20 में सम्मिलित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित
  • देहरादून

मंत्री अग्रवाल ने किया जी-20 में सम्मिलित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/06/2023
rns featured image new

देहरादून। वित्त मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में जी-20 में सम्मिलित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया। मंत्री ने जी-20 में सम्मिलित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी के अथक प्रयास से बहुत ही कम समय में हम जी-20 का सफल आयोजन कर पाये हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश को जी-20 की तीन बैठकों (एक रामनगर तथा दो ऋषिकेश में) के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंत्री ने कहा कि अधिकारियों के कुशल नेतृत्व तथा कर्मचारियों के उत्कृष्ठ कार्य एवं तत्परता के परिणामस्वरूप हम जी-20 जैसे अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों का सफल नेतृत्व कर पाये हैं। उन्होंने कहा कि जी-20 डेलिगेट्स के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत से लेकर श्री गंगा  आरती तक का कार्यक्रम बहुत ही अद्भुत एवं स्मरणीय रहा। मंत्री ने कहा कि जी-20 के दौरान सड़क मार्ग, पेयजल सुविधा, लाईट, सीवर लाईन एवं सौन्दर्यीकरण का जो भी कार्य किया गया वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि श्रीगंगा आरती के आयोजन को लेकर त्रिवेणी घाट के सौन्दर्यीकरण का कार्य अद्भुत रहा। मंत्री ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यदि इच्छाशक्ति हो तो अल्प समयावधि में भी अच्छे से अच्छा आयोजन सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने स्थानीय निवासियों  तथा पर्यटकों से अनुरोध किया कि जी-20 के दौरान किया गया सौन्दर्यीकरण को बनाये रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मंत्री जी ने अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित तथा प्रोत्साहित किया है जिससे सभी का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आगे यही प्रयास रहेगा कि जो कार्य किए गए है उन कार्याें का ठीक प्रकार से रख-रखाव हो तथा साफ-सफाई के कार्य ठीक प्रकार से रहे। आगे भी टीम भावना से कार्य करने का प्रयास करेंगे।
उपाध्यक्ष एमडीडीए/महानिदेशक सूचना ने कहा कि सभी विभाग टीम भावना से कार्य करते हुए आगे बढ़े तथा एयरपोर्ट से लेकर देहरादून, ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला आदि सभी क्षेत्रों में सभी विभागों ने आपसी समन्वय से मिलकर कार्य किया सभी के सम्मिलित प्रयास से जी-20 कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मंत्री ने सभी का सम्मान किया जिससे सभी का मनोबल बढेगा। इस अवसर पर मंत्री ने जिलाधिकारी, देहरादून सोनिका, उपाध्यक्ष, एमडीडीए बंशीधर तिवारी, सीडीओ, देहरादून झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण, सचिव, एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, उप सचिव एमडीडीए रज्जा अब्बास, एएमएनए नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश सौरभ असवाल, तहसीलदार अमृता शर्मा, एमडीडीए आशाराम जोशी,  जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, डीपीआरओ विद्या सिंह सोमवाल, डीपीओ मोहित चैधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, स्मार्ट सिटी पीआरओ प्रेरणा ध्यानी, अधि0अभि0 लोनिवि ऋषिकेश धीरेन्द्र कुमार, उद्यान अधिकारी मिनाक्षी जोशी, सहित अन्य विभाग के जी-20 में तैनात अधिकारीगणों/कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता की मां ने दी आत्महत्या की चेतावनी
Next: विस अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.