Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र
  • देहरादून

विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र

RNS INDIA NEWS 18/10/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।   देहरादून में आयोजित हो रहे प्रसिद्ध विरासत मेले में इस बार सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टाल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी और युवा  पहुंच रहे हैं और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
विभाग द्वारा इस स्टाल में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। स्टाल पर प्रदर्शित डिजिटल स्क्रीन, पोस्टर, वीडियो और इंटरएक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से आगंतुकों को योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक ढंग से दी जा रही है। मौके पर लोगों को योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया से भी अवगत कराया जा रहा है।
खास बात यह रही कि युवा वर्ग में इस स्टाल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तस्वीरों एवं वीडियो के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।  युवाओं का कहना है कि इस तरह के प्रदर्शन न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं बल्कि प्रेरणादायक भी हैं, क्योंकि इससे सरकार की उपलब्धियों और जनहित में किए जा रहे प्रयासों की झलक मिलती है।
आगंतुकों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मेले में लगाए गए ऐसे जन-जागरूकता स्टॉल जनता तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का यह स्टाल एक ओर जहां सूचना प्रसार का सशक्त मंच बन रहा है, वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र भी साबित हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रम्पुरा में दो पक्षों में पथराव, वीडियो वायरल
Next: हाईवे के किनारे मिली युवती की अधजली लाश .. जांच में जुटी पुलिस

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.