Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • विपक्षी राज्यसभा में मंत्री के खिलाफ पेश करेंगे विशेषाधिकार प्रस्ताव
  • राष्ट्रीय

विपक्षी राज्यसभा में मंत्री के खिलाफ पेश करेंगे विशेषाधिकार प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। विपक्ष आज स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार के खिलाफ गलत जानकारी देकर संसद को गुमराह करने के लिए एक विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश करेगा। पवार ने संसद में कहा था कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत नहीं हुई थी।
कांग्रेस और कई अन्य दलों ने कहा था कि वे नोटिस भेज रहे हैं और पवार के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएंगे। भाकपा के बिनॉय विश्वम विशेषाधिकार प्रस्ताव के लिए पहले ही नोटिस दे चुके हैं।
कांग्रेस ने कहा था कि वह कार्रवाई करेंगे। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि वह मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस लाएंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा, यह एक अंधी और बेफिक्र सरकार है। लोगों ने देखा है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण कितनों के अपनों की मौत हुई है।
वेणुगोपाल ने कहा, दरअसल, मंत्री ने सदन को गुमराह किया और मैं निश्चित रूप से उस मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस पेश करूंगा क्योंकि मंत्री ने गलत जानकारी देकर सदन को गुमराह किया है।
सरकार ने राज्यसभा को सूचित किया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कोविड की दूसरी लहर के दौरान विशेष रूप से कोई मौत नहीं हुई थी।
पवार ने एक लिखित जवाब में कहा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मौतों की रिपोर्टिंग के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। तदनुसार, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को नियमित आधार पर मामलों और मौतों की रिपोर्ट करते हैं। हालांकि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा विशेष रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत होने की जानकारी नहीं दी गई है।
ऑक्सीजन के कारण मौत के मुद्दे के अलावा, सदन की कार्यवाही पर हावी होने वाला दूसरा मुद्दा जासूसी विवाद है। पेगासस विवाद पर आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव संसद में बयान देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिश्तेदार ही निकला प्रापर्टी डीलर का हत्यारा, दो साथियों सहित गिरफ्तार
Next: योगी ने दिए सभी गौशालाओं के निरीक्षण करने के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
  • रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.