Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • नेपाल में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक, प्लेन क्रैश की जांच के लिए बनी 5 सदस्यीय कमेटी
  • अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक, प्लेन क्रैश की जांच के लिए बनी 5 सदस्यीय कमेटी

RNS INDIA NEWS 15/01/2023
rns featured image new

काठमांडू।  नेपाल में मध्य नेपाल के पोखरा क्षेत्र में रविवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 72 यात्री सवार थे। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता जगन्नाथ निरौला ने बताया कि यति एयरलाइंस का एटीआर-72 विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था और उतरने से कुछ ही मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि विमान में 15 विदेशियों सहित 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। इस घटना के बाद नेपाल में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। कल नेपाल में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसकी जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि वे अभी भी जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। कास्की जिले के मुख्य जिला अधिकारी टेक बहादुर केसी ने पुष्टि की कि अब तक 45 यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला एक एटीआर 72 विमान पुराने हवाईअड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ में होटलों को तोड़ने का काम जारी
Next: राशिफल 16 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.