Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सब्जी मंडी में दीवार गिरने से चार घायल
  • देहरादून

सब्जी मंडी में दीवार गिरने से चार घायल

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  अचानक मौसम का मिजाज बदलने से शनिवार शाम को चली तेज हवा से छोटी सब्जी मंडी में निर्माणाधीन एक भवन की दीवार भरभरा कर गिर गई। इसकी चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी फैल गई। आसपास के लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम तेज हवा के साथ आई बारिश में जीवनी माई रोड पर स्थित छोटी सब्जी मंडी में निर्माणाधीन भवन की बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। छोटी मंडी में सब्जी की खरीदारी करने आए चार लोग दीवार के मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। गनीमत रही कि तेज हवा के चलते सब्जी मंडी में आए ज्यादातर लोग सुरक्षित जगह पर चले गए थे, इससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने घायलों की पहचान दिले राम (85) निवासी वाल्मीकि नगर, रेलवे रोड, ऋषिकेश, देवराज (70) गंगानगर ऋषिकेश, संगीता (38) निवासी चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश और मीना देवी (40) निवासी मायाकुंड ऋषिकेश के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि छोटी सब्जी मंडी स्थित एक मंदिर की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। एसएसआई डीपी काला ने बताया कि छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चायपत्ती और हल्दी पाउडर का लिया सैंपल
Next: विक्रम हत्याकांड की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की सिफारिश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.