Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विकासनगर उपजिला चिकित्सालय बनने के बाद भी नहीं बढ़े स्वास्थ्य सुविधाएं और संसाधन
  • देहरादून

विकासनगर उपजिला चिकित्सालय बनने के बाद भी नहीं बढ़े स्वास्थ्य सुविधाएं और संसाधन

RNS INDIA NEWS 17/03/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।   विकासनगर अस्पताल को पांच साल पूर्व उच्चीकृत कर उप जिला चिकित्सालय में तब्दील किया गया था, तब यहां स्वास्थ्य सुविधाएं और संसाधन बढ़ने की उम्मीद जगी थी, लेकिन वर्तमान में यहां एक अतिरिक्त बेड तक नहीं बढ़ पाया है। आज भी अस्पताल के इंडोर वार्ड में मात्र तीस बेड की ही सुविधा है। जबकि, उप जिला चिकित्सालय के लिए पचास बेड स्वीकृत हैं। विकासनगर स्थित सरकारी अस्पताल पछुवादून और जौनसार-बावर के साथ ही टिहरी के जौनपुर, थत्यूड़ ब्लॉक, उत्तरकाशी के नौगांव, पुरोला, मोरी ब्लॉक, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले और उत्तर प्रदेश की बेहट तहसील के सीमांत गांवों का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र है। यहां हर दिन 600 से अधिक की ओपीडी संचालित होती है। अस्पताल पर मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पांच साल पहले इस अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय में तब्दील किया गया था, लेकिन उच्चीकृत होने के बाद भी अस्पताल में संसधान नहीं बढ़ाए गए हैं। अलबत्ता अस्पताल के परिसर में चल रहे ट्रॉमा सेंटर को जरूर बंद कर दिया गया। आलम यह है कि अभी तक अस्पताल के इंडोर वार्ड में मात्र तीस बेड की ही सुविधा है। भीषण गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन बेड की कमी के कारण डायरिया के मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाकर वापस भेजना पड़ता है। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर करना भी मजबूरी बन गई है। डायरिया जैसी बीमारी के उपचार के लिए अस्पताल में सभी संसाधन मौजूद हैं, लेकिन जगह की कमी के कारण मरीजों को भर्ती करना मुश्किल हो जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्यूणी बाजार में एटीएम लगाने की मांग
Next: नहर कवरिंग के लिए पांच घंटे काटी बिजली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.