Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अबकी बार हमारी सड़क की मरम्मत करा दो सरकार
  • देहरादून

अबकी बार हमारी सड़क की मरम्मत करा दो सरकार

RNS INDIA NEWS 11/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत झंडूपुर के बाशिंदों ने बस्ती को जाने वाली सड़क की मरम्मत की गुहार सरकार से लगाई है। लोगों ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सरकार में शामिल होने वाले जनप्रतनिधियों ने भी सड़क की हालत देखी है। लिहाजा ग्रामीणों ने अबकी बार सड़क बनाने की मांग की है। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत झुंडूपुर बस्ती को जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क के किनारे जल निकासी के लिए नाली नहीं होने कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही बहता रहता है। इसी सड़क के किनारे प्राथमिक विद्यालय स्थित है, जिसमें पढ़ने वाले नौनिहाल यहीं से गुजरते हैं। सड़क पर पड़े गड्ढों से गुजरते हुए कई बार नौनिहाल चोटिल हो चुके हैं। इसके साथ ही सड़क की खस्ताहालत के चलते बुजुर्गों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार, संदीप रावत, रमेश बिष्ट, प्रमिला, नीलम गुसाई, मीना नेगी ने बताया कि नई सरकार में शामिल होने वाले जन प्रतिनिधियों ने भी चुनाव प्रचार के दौरान इस सड़क की खस्ताहालत को देखा है। इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन से भी सड़क सुधारीकरण की मांग की गई है। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने बताया कि जल्द ही सड़क सुधारीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर रो पड़ेंगे आप
Next: अस्पताल में महिलाओं ने मनचले को जमकर धुना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.