Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अस्पताल में महिलाओं ने मनचले को जमकर धुना
  • देहरादून

अस्पताल में महिलाओं ने मनचले को जमकर धुना

RNS INDIA NEWS 11/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। उप जिला चिकित्सालय में उपचार को आई महिलाओं ने अस्पताल परिसर में एक मनचले की जमकर धुनाई कर दी। बाद में किसी तरह से लोगों ने मामला शांत कराया। हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर पुलिस में तहरीर नहीं दी गई। शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय में उस समय हड़कंप मच गया जब उपचार को आई कुछ महिलाएं अचानक एक युवक की पिटाई करने लगी। पूछने पर महिलाओं ने बताया कि युवक काफी देर से महिलाओं की ओर इशारा कर अश्लील हरकतें कर रहा था। काफी देर महिलाएं उसे नजर अंदाज करती रहीं। नजर अंदाज करने से मनचले युवक के हौसले बढ़ गए और वह अभद्रता पर उतारु हो गया। युवक की अभद्र हरकतें बढ़ती देख उपचार के लिए कतार में खड़ी कई महिलाएं अचानक मनचले युवक पर टूट पड़ी। महिलाओं की ओर से अचानक हुए हमले से युवक घबरा गया और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा, लेकिन तक महिलाओं ने उसकी जमकर धुनाई कर दी थी। बाद में अन्य लागों और अस्पताल के कर्मचारियों के बीच बचाव करने पर महिलाओं ने युवक को छोड़ा। हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है। उधर, सीएमएस डा. विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए प्रशासन से मांग की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अबकी बार हमारी सड़क की मरम्मत करा दो सरकार
Next: ऋषिकेश से जीते प्रेमचंद को सीएम बनाने की मांग उठी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.