Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • दो दिन के लिए विकास भवन को किया बंद
  • बागेश्वर

दो दिन के लिए विकास भवन को किया बंद

RNS INDIA NEWS 29/08/2020
rns featured image new

कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गत दिनों कई सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित हो गए। इसे देखने हुए जिला प्रशासन भी सजग हो गया है। जिलाधिकारी, बागेश्वर के निर्देश के बाद विकास भवन को शनिवार और रविवार के लिए बंद कर दिया है। इन दो दिनों में पूरे भवन को सेनेटाइजर किया जाएगा। इस दोरान कोविड ड्यूटी में लगे कर्मचारी ही यहां आ पाएंगे। मालूम हो कि उद्यान विभाग के एक अधिकारी के अलावा पुलिस, आपदा, स्वास्थ्य, तहसील समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी पिछले दिनों कोरोना की चपेट में आ गए। लगातार इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने विकास भवन को दो दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। शनिवार को भवन में ताले लगा दिए गए। नगर पालिका कर्मचारियों ने भवन के सभी कार्यालयों में सेनेटाइजर का छिडक़ाव किया। मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने बताया कि दो दिन तक भवन में छिडक़ाव होगा। इस दौरान सिर्फ कोविड ड्यूटी में लगे कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस दौरान किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न योजनाएं प्रभावित रहीं। इधर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने सभी विभागाध्यक्षकों को कोरोना को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए। सभी कर्मचारी सोशल डिस्टेंस का पालन करें और मास्क का हर हाल में उपयोग करें। सेनेटाइजर और हैंडवॉस जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान दें। केंद्र और राज्य सरकार की गाइड लाइनों का पालन करें। लापरवाही किसी भी तरह की सहन नहीं होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: औषधीय पादपों से आजीविका समवर्धन पर चर्चा की
Next: सेवानिवृत सैनिक को रजिस्टर्ड डाक से महत्वपूर्ण दस्तावेज फटे हाल में मिले

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.