Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • औषधीय पादपों से आजीविका समवर्धन पर चर्चा की
  • अल्मोड़ा

औषधीय पादपों से आजीविका समवर्धन पर चर्चा की

RNS INDIA NEWS 29/08/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। जीबी पंत पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल में प्रो. वाईपीएस पांगती शोध प्रतिष्ठान नैनीताल एवं वनस्पति विज्ञान विभाग कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड-19 परिदृश्य में हिमालयी औषधीय पादपों से आजीविका समवर्धन में भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में देश के कई हिस्सों से 10 औषधीय पादप विशेषज्ञ और 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर सभी ने प्रो. वाईपीएस पांगती को श्रृद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यो को याद किया। प्रो. वाईपीएस पांगती शोध प्रतिष्ठान नैनीताल के अध्यक्ष डा. बीएस कालाकोटी ने हिमालयी पादप संपदा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के पूर्व निदेशक डा. जीएस रावत ने हिमालयी ने कार्यक्रम की अगुवाई गई। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक आपदा में हिलामयी औषधीय पादप एक महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने औषधीय पादप संपदा को संरक्षित करते हुए उनके वृहद उपयोगों का आंकलन कर हिमालयी क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए जीविका के साधन के रूप में बढ़ावा देने की बात कहीं। उन्होंने हिमालयी क्षेत्रों में पायी जानी वाली विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियों से प्रवासी लोगों को स्वरोजगार से जोडऩे की अपील की। पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल के निदेशक डा. आरएस रावल ने कहा कि हमें प्रकृति आधारित समाधानों को बढ़ावा देने को लेकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि हिमालयी औषधीय पादपों की खेती को बढ़ावा देकर इस वैश्विक आपदा के समय में उत्पन्न हुई बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंतिम पर्यावरण संस्थान के डा. आईडी भट्ट तथा वनस्पति विज्ञान विभाग कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रो. ललित तिवारी ने सभी वक्ताओं तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रिटायर्ड पीसीसीएफ हिमाचल प्रदेश डा. जीएस गोराया, निदेशक एचएफआरआई शिमला डा. एसएस सामंत, निदेशक सीएसआईआरआईएचबीटी पालमपुर डा. संजय कुमार, डा. सीएस सनवाल समेत कई विशेषज्ञ और प्रतिभागी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सादगी से मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय खेल दिवस
Next: दो दिन के लिए विकास भवन को किया बंद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.