Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • विजिलेंस टीम ने तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा
  • चम्पावत

विजिलेंस टीम ने तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा

RNS INDIA NEWS 02/03/2024
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)।  टनकपुर में हल्द्वानी की विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। मामले में ऊर्जा निगम ने कोतवाली में तहरीर दी है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। ऊर्जा निगम के एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि विजिलेंस के सहायक अभियंता अमित आर्य के नेतृत्व टीम ने बनबसा, टनकपुर क्षेत्र में छापेमारी की। सहायक अभियंता आर्य ने बताया कि बनबसा के गड़ीगोठ में केसर सिंह पुत्र शेर सिंह को घरेलू कनेक्शन लेकर उससे वाणिज्य कार्य करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जबकि टनकपुर में कार्कीफॉर्म निवासी पंकज सिंह पुत्र गोविंद सिंह मीटर से पहले एलटी लाइन में कट मार के बिजली चोरी की जा रही थी। इसके अलावा नायकगोठ निवासी शिवराज सिंह पुत्र प्रेम सिंह कांटा डालकर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। एसडीओ भट्ट ने बताया कि विद्युत चोरी अधिनियम के तहत तहरीर दी गई है। टीम में विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर शरद चौधरी, जेई नरेंद्र प्रसाद, लाइनमैन राजेंद्र, जेपी जोशी आदि रहे। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाटी में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े
Next: बीपीएल कार्ड समेत अनेक मुद्दों पर हरीश रावत का तहसील में धरना

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

लोहाघाट में एक साथ आठ डॉक्टरों के तबादले पर उबाल, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.