Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विद्यार्थियों को करियर व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

विद्यार्थियों को करियर व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/02/2026
default featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशों के तहत जनपद में साइबर सुरक्षा और नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज झिमार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भिकियासैंण संजय जोशी ने छात्राओं को करियर संबंधी जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न सरकारी सेवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, पुलिस भर्ती, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, स्वरोजगार तथा अन्य रोजगार अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को पढ़ाई की प्रभावी रणनीति और समय प्रबंधन के महत्व से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग और नशा-मुक्त जीवन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को मानस हेल्पलाइन 1933, डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपदा हेल्पलाइन 1070 की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क किया जाए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
Next: पनुवानौला पार्किंग निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी नाराज, प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

पनुवानौला पार्किंग निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी नाराज, प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गौशाला की प्रगति पर जिलाधिकारी रख रहे नजर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पनुवानौला पार्किंग निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी नाराज, प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
  • विद्यार्थियों को करियर व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गौशाला की प्रगति पर जिलाधिकारी रख रहे नजर
  • बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश
  • शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.