Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा किसानों का गुस्सा
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा किसानों का गुस्सा

RNS INDIA NEWS 11/02/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। स्मार्ट मीटर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (रोड) के बैनर तले किसानों ने बुधवार को रुड़की स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने विभाग पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाते हुए इसे बंद करने और अन्य मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की चेतावनी दी है। मौके पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को धरने का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि ऊर्जा निगम जबरन देहात क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगा रहा है, जिसका संगठन कड़ा विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसी भी स्थिति में अपने घरों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। ये केवल किसानों को परेशान करने का नया तरीका है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों के घरों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। हालांकि अगर कोई किसान स्वेच्छा से मीटर लगवाना चाहते हैं तो उन्हें कोई एतराज नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टिंग और रात के समय छापेमारी से किसानों में भय का माहौल है। कई स्थानों पर बिजली की लाइनें नीचे लटक रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर किसानों को ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त दी जाए और घरेलू कनेक्शनों पर लगाई गई पेनल्टी हटाई जाए। किसानों की प्रमुख मांगों में ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर न लगाए जाने, रोस्टिंग बंद करने, रात में छापेमारी रोकने, झूलती बिजली लाइनों को ऊपर उठाने व जरूरत के अनुसार पोल लगवाने, ट्यूबवेल बिजली मुफ्त करने तथा घरेलू कनेक्शनों पर पेनल्टी हटाने की मांग शामिल है। पदाधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान महासचिव विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, राकेश अग्रवाल, जावेद अली, मुबारिक सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक के होटल का मैनेजर तीन लाख नकद और सोने की अंगूठी लेकर फरार
Next: विद्यार्थियों को करियर व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.