Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • विधि विधान के साथ खुले तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट
  • रुद्रप्रयाग

विधि विधान के साथ खुले तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट सोमवार को धार्मिक परम्पराओं व विधि विधान के साथ खोल दिए गए। अब छह माह तक तुंगनाथ मन्दिर में बाबा की पूजा अर्चना की जाएगी। तय समयानुसार प्रात: आठ बजे भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली भोले के जयकारों के साथ चोपता से धाम के लिए रवाना हुई। जगह जगह विश्राम करने के बाद प्रात: साढ़े दस बजे डोली मंदिर परिसर में पहुंची जहां मन्दिर की तीन परिक्रमा के बाद भगवान की भोगमूर्ति को गर्भगृह में विराजमान किया गया। परम्परानुसार भोग मूर्ति मन्दिर में विराजमान होने के बाद मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी द्वारा दान की प्रक्रिया शुरू की गई और विनोद मैठाणी,संजय मैठाणी,अतुल मैठाणी द्वारा स्वयंभू लिंग को पुष्प,फूल,फल,अक्षत,घी,मक्खन,मेवे व विभिन्न प्रकार की पूजा सामग्री द्वारा भगवान का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद मां दुर्गा जी मूर्ति को गर्भगृह से बाहर लाकर दुर्गा देवी के मन्दिर में स्थापित किया गया जिसके साथ ही मन्दिर में हवन की प्रक्रिया भी शुरू हुई। गर्भगृह में भगवान की पूजा अर्चना के साथ ही भूतनाथ, भैरवनाथ, वनदेवियों, रुद्रनाथ, पंचकेदार, पितृदेवताओं व देवी पार्वती की पूजा अर्चना भी की गयी। इस मौके तहसीलदार दीवान सिंह राणा,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आरके नौटियाल,आचार्य लम्बोदर प्रसाद मैठाणी,थानाध्यक्ष मुकेश थलेड़ी,प्रकाश पुरोहित,प्रबन्धक उमेद सिंह नेगी, प्रधान विजयपाल नेगी, चंद्रमोहन बज्वाल आदि थे। वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा 25 लोगो को ही धाम में जाने की अनुमति दी गयी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोटो स्टूडियो की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी 48 घण्टे के भीतर गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा: अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.