Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • फोटो स्टूडियो की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी 48 घण्टे के भीतर गिरफ्तार
  • बागेश्वर

फोटो स्टूडियो की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी 48 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
rns featured image new

बागेश्वर। दिनाँक 15 मई को वादी तारा सिंह कोरंगा पुत्र मोहन सिंह निवासी- गडेरा, कपकोट द्वारा दुकान में चोरी होने के सम्बन्ध में थाना कपकोट में एक तहरीर दी गई। जिसमें उन्होंने बताया कि भराड़ी बाजार में तारा फोटो स्टूडियो के नाम से उनकी फोटोग्राफी एवं मोबाईल की दुकान है जो कोविड कर्फ्यू के दौरान कुछ दिनों से बन्द थी। परन्तु दिनांकः 15-05-2021 की प्रातः दुकान पर जाने पर दुकान से मोबाईल फोन, डी0एस0एल0आर0 कैमरा, कम्प्यूटर आदि सामान गायब थे। जो किसी के द्वारा चोरी कर लिये गये हैं। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी कपकोट, थानाध्यक्ष कपकोट एवं एस0ओ0जी0 टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त प्रकरण की विवेचना उ0नि0 सुष्मिता राणा के सुपुर्द की गई। क्षेत्राधिकारी कपकोट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कपकोट द्वारा पुलिस टीम गठित कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान थाना पुलिस टीम व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा घटनास्थल क्षेत्रान्तर्गत गहन सुरागरसी-पतारसी की गई तथा घटना के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अध्ययन किया गया। उक्त घटना की जांच और संयुक्त टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों के उपरान्त प्रकाश में आये आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा चोरी के माल के साथ 48 घण्टे के भीतर ही कपकोट से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार आरोपियों को आज 17 मई को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ के दौरान ओरापियों ने बताया कि दुकान बन्द होने के कारण उन्होंने दिनांकः 13-05-2021 की रात्रि में दुकान के पीछे वाले शटर को सम्बल से उठाकर खोला गया तथा दुकान से मोबाईल फोन, आदि चोरी किये गये।

आरोपियों का विवरण-
1- पवन कुमार पुत्र नरेन्द्र राम निवासी ग्राम ऐठाण, थाना कपकोट जनपद बागेश्वर।
2- मनीष ऐठानी पुत्र किशन सिंह ऐठानी निवासी ग्राम ऐठाण, थाना कपकोट जनपद बागेश्वर।
3- दो विधि का उल्लंघन करने वाले नाबालिक किशोर।

बरामद माल
1- 14 मोबाइल एन्डरॉयड, एक DSLR कैमरा, एक CPU, 4 चार्जर व 2 इयरफोन। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2,55,500/- रूपये है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
थानाध्यक्ष मदन लाल थाना कपकोट।
उ0नि0 सुष्मिता राना।
आरक्षी विजय चंद।
आरक्षी प्रेम नाथ।
आरक्षी वीरेन्द्र सिंह।
आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद।

एस0ओ0जी0 टीम-
उ0नि0 कुंदन सिंह रौतेला एस0ओ0जी0 बागेश्वर।
आरक्षी राजेश भट्ट
आरक्षी नरेन्द्र गोस्वामी
आरक्षी राजेन्द्र कुमार

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊँ रेजीमेंट सेंटर एवं जिला प्रशासन अल्मोड़ा के सहयोग से रानीखेत स्थित संयुक्त सिविल मिलिट्री कोविड केयर अस्पताल का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन
Next: विधि विधान के साथ खुले तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.