Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • विधि-विधान के साथ भगवान बदरीनाथ की गाडू घड़ा यात्रा शुरू
  • टिहरी

विधि-विधान के साथ भगवान बदरीनाथ की गाडू घड़ा यात्रा शुरू

RNS INDIA NEWS 30/04/2021
rns featured image new

सुहागिन महिलाओं ने पिरोया तिलों का तेल

नई टिहरी। भगवान बदरी विशाल की गाडू घड़ा (तेल कलश) अभिषेक यात्रा बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे पूजा-अर्चना के बाद राज दरबार से शुरू हो गई। दरबार में टिहरी सांसद और महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह सहित कई सुहागिन महिलाओं ने तिलों का तेल पिरोया। राजदबार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले वहां मौजूद भक्तगणों की थर्मल स्क्रीनिंग की। उसके बाद राजदरबार में पूजा-अर्चना के साथ सुहागिन महिलाओं ने मुंह पर पीले कपड़े बांधकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्री बदरीनाथ भगवान के अभिषेक के लिए तिलों का तेल पिरोया। राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल, संपूर्णानंद जोशी ने विधि-विधान के साथ गणेश पूजन किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद गाडू घड़ा यात्रा के साथ ही श्री बदरीनाथ यात्रा का आगाज हो गया।
शुक्रवार को गाडू घड़ा यात्रा श्रीनगर से कर्णप्रयाग होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर पहुंचेगी। डिमरी पंचायत डिम्मर के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि 15 मई को गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा जोशीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। 17 मई को बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। 18 मई को सुबह 4.15 बजे पूजा-पाठ के बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी श्रीराम, ज्योतिष डिमरी, अंकित डिमरी, राणाकर्ण प्रकाश जंग, राजपाल जड़धारी आदि उपस्थित रहे।
बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी श्रीराम ने चारधाम यात्रा स्थगित करने के प्रदेश सरकार के निर्णय को स्वागत योग्य बताया। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए घर पर रहकर ही भागवान बदरीविशाल का ध्यान करने की अपील की। कहा कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर भक्तों को भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौत
Next: ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने को हरकत में आया प्रशासन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.