Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • विधायक शैलारानी को दी अंतिम विदाई
  • रुद्रप्रयाग

विधायक शैलारानी को दी अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 11/07/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का त्रिवेणी घाट विद्यापीठ गुप्तकाशी में गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जनपद के साथ ही राज्य के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक और परिचित अंतिम संस्कार में पहुंचे। शैलारानी की बेटी ऐश्वर्या रावत और भतीजे शैलेंद्र रावत ने मुखाग्नि दी। गुरुवार सुबह शैलारानी रावत की शव यात्रा उनके निवास स्थान अगस्त्यमुनि से त्रिवेणी घाट विद्यापीठ के लिए चली। घर से ही बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, महिला, बुजुर्ग एवं नौजवानों, क्षेत्रीय लोगों के साथ ही देश के अनेक राज्यों से भी उनके शुभचिंतक शव यात्रा में शामिल हुए। 12 बजे करीब शव यात्रा त्रिवेणी संगम पर पहुंची। जहां 12:22 मिनट पर बेटी ऐश्वर्या और भतीजे शैलेंद्र रावत ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पुलिस दल द्वारा शोक सलामी दी गई। इससे पहले अगस्त्यमुनि से लेकर विद्यापीठ त्रिवेणी घाट तक अनेक स्थानों पर लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक भरत सिंह चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चमोली मुकेश नेगी, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, कविन्द्र सिंधवाल, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, वीरेंद्र बुटोला, दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा, पंकज भट्ट, जयवर्धन कांडपाल, जिपंस विनोद राणा, एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस कांस्टेबल व फारेस्ट गार्ड भर्ती में आयुसीमा बढ़ाने की मांग
Next: देवप्रयाग के निकट दो वाहनों की भिड़ंत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.