Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक पुंडीर ने चौपाल लगा सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • देहरादून

विधायक पुंडीर ने चौपाल लगा सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/01/2023
default featured image

विकासनगर। सहसपुर के आमवाला में मंगलवार को विधायक सहदेव पुंडीर ने अधिकारियों संग चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन माह से गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। मंगलवार सुबह 11 बजे आमवाला पहुंचे विधायक ने पंचायत भवन के प्रांगण में चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पेयजल आपूर्ति करने के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके साथ ही तीन दशक पुरानी पेयजल लाइन से बढ़ती हुई आबादी की आपूर्ति मुश्किल हो रही है। अभी तक गांव में जल जीवन मिशन के तहत नई पेयजल योजना का काम पूरा नहीं हुआ है। पुरानी लाइन की मरम्मत नहीं किए जाने के कारण अक्सर पेयजल आपूर्ति बाधित होती रहती है, जिससे ग्रामीणों को करीब तीन किमी दूर से पीने के पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। विधायक ने पेयजल निगम अधिकारियों को जल्द आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा कार्य और तटबंधों का निर्माण किया जाना बाकी है। गांव में बिजली की तारें भी आवासीय मकानों के ऊपर झूल रही हैं, जिससे हर समय खतरा बना रहता है। ऊर्जा निगम अधिकारियों से कई बार झूलती तारों की मरम्मत और जर्जर पोल बदलने की मांग की जा चुकी है, बावजूद अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं से अनजान बने हुए हैं। विधायक ने सभी संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक अभियंता मनोज जोशी, अंशु, ग्राम प्रधान संदी धनाई, अशोक नेगी, संजय नौटियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सोलंकी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंस्टाग्राम पर रील डाली, औकात दिखाने वालों बचकर रहना, 15 मिनट बाद ट्रेन ने कुचल दिए दोनों दोस्त
Next: कांग्रेस के डीडीहाट जिला अध्यक्ष मनोहर टोलिया का हुआ स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.