Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक पुंडीर ने अधिकारियों को दिए क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन मरम्मत के निर्देश
  • देहरादून

विधायक पुंडीर ने अधिकारियों को दिए क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन मरम्मत के निर्देश

RNS INDIA NEWS 13/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। विधायक सहदेव पुंडीर ने सहसपुर के आरकेडिया में पेयजल निगम और चाय बागान प्रबंधन समिति की स्थानीय बाशिंदों की मौजूदगी में बैठक ली। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि उनकी बस्ती में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। क्षेत्र में नई पेयजल लाइन बिछाने के दौरान पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे ठीक नहीं किया गया। कई पाइप अभी तक मुख्य लाइन से नहीं जोड़े गए हैं। जगह-जगह लीकेज की समस्या भी बनी हुई है, जिससे बस्ती में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। बताया कि लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए घर से दो किमी दूर हैंडपंप तक जाना पड़ता है। विधायक ने पेयजल निगम के अधिकारियों को सभी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत कर पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। चाय बागान से संबंधित समस्या की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि श्यामपुर, लक्ष्मीपुर, मोतीपुर, उम्मेदपुर की सीमाओं से लगे चाय बागान का रखरखाव चाय बागान कंपनी के जिम्मे था। लेकिन बीते आठ वर्षों से कंपनी ने रखरखाव करना छोड़ दिया। इससे चाय बागान क्षेत्र जंगल में तब्दील हो गया। पेड़ों और झाड़ियों के झुरमुट को गुलदार, सुअर, सांप, अजगर ने अपना आश्रय बना लिया है, जिससे ग्रामीणों को उधर से गुजरते हुए जंगली जानवरों के हमले का भय बना रहता है। इसके साथ ही असामाजिक तत्व भी चाय बागान में नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। विधायक ने चाय बागान प्रबंधन को बाग का रखरखाव करने और झाड़ियों को साफ करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक अभियंता अनंत बडोला, प्रबंधक देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विधायक पुंडीर ने ग्राम पंचायत दुधई के रेतीवाला में घसोली पुल से बस्ती और प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले नवनिर्मित संपर्क मार्गों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किए। बताया कि दोनों ही मार्गों का निर्माण विधायक निधि से किया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान धीरज रावत, राजेश मल्ल, सिकंदर सिंह, अंजली चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हंस फाउंडेशन ने बनबसा थाने में लगवाया वाटर कूलर
Next: एनसीसी कैडेटों ने सीखे फायरिंग के गुर

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.