Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधायक प्रकरण में न्याय की मांग को धरने पर बैठे कांग्रेसी
  • अल्मोड़ा

विधायक प्रकरण में न्याय की मांग को धरने पर बैठे कांग्रेसी

RNS INDIA NEWS 07/09/2020
IMG-20200907-WA0019

अल्मोड़ा। द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पीडि़त महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को अल्मोड़ा में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना दिया। कांग्रेसियों ने सरकार पर जमकर प्रहार किया। विधायक को मामले में बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीडि़त महिला को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। मामले को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की जिस प्रदेश में सरकार है। आज वहां महिलाओं पर सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। उत्तराखंड में भी भाजपा विधायक पर एक महिला ने शारीरिक शोषण सहित अन्य आरोप लगाए हैं। सरकार अपने विधायक को बचाने का काम कर रही है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस भी विधायक पर मुकदमा दर्ज कर रही है। पीडि़त महिला न्याय को दर-दर भटक रही है। महिला को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से महिला को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग करते हैं। साथ ही विधायक की डीएनए जांच की मांग करते हैं। यदि विधायक की डीएनए जांच की जाती है तो इससे पूरे मामले का पटाक्षेप हो जाएगा। जो भी दोषी होगा। उस पर कार्रवाई होगी। यहां जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान विधायक जागेश्वर गोविन्द सिंह कुंजवाल, उपनेता प्रतिपक्ष करन मेहरा, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिटटू कर्नाटक, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण आदि मौजूद रहे।

कोर्ट के आदेश पर विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने ली रूपांतरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक
Next: वेतन कटौती वापस नहीं ली तो अपनाएं उग्र रवैया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.